{"_id":"623f53782d23f5730d17b317","slug":"at-the-end-of-the-month-of-swachh-survekshan-2022-the-municipality-needs-to-get-the-wall-painting-done-etah-news-agr528230811","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के माह के अंत में पालिका को आई वॉल पेंटिंग कराने की सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के माह के अंत में पालिका को आई वॉल पेंटिंग कराने की सुध
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की हकीकत मार्च माह में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम द्वारा परखना है। मार्च माह में चार दिन शेष बचे हुए है तब जाकर नगर पालिका को स्वच्छता का संदेश देने वाली वॉल पेंटिंग कराने की याद आई है।
नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार से शहर में स्वच्छता का संदेश देने वाली वॉल पेंटिंग का काम शुरू कराया गया है। शनिवार को नगर पालिका परिषद के परिसर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर वॉल पेंटिंग की गई।
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) द्वारा शहर का सर्वे करना है। मार्च माह में अब चार दिन ही शेष है। ईओ नगर पालिका डॉ. दीप वार्ष्णेय का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का सर्वे 31 मार्च तक किया जाना है। इसे लेकर नगर पालिका द्वारा स्वच्छता का संदेश देती हुई वॉल पेंटिंग कराई जा रही है। क्यूसीआई की टीम कभी भी सर्वे कर सकती है।