{"_id":"5d9b74b68ebc3e0142327ef1","slug":"asp-ssp-police-inspector-etah-news-agr4095014142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी पता करेंगे दरोगा रिश्वत ली या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी पता करेंगे दरोगा रिश्वत ली या नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बहन की ननद द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें में फंसे फौजी को निकालने के नाम पर भाई जितेंद्र से दरोगा की ओर से मांगी गई रिश्वत के ऑडियो मामले की जांच एएसपी संजय कुमार को सौंपी गई है। इस मामले में सामने आए ऑडियो की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। रिश्वत मांगने वाले दरोगा अभिलाख सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
थाना बागवाला में पंजीकृत मुकदमे में नामजद आरोपी बनाए गए फौजी अनिल कुमार पुत्र जबर सिंह निवासी कठिंगरा थाना जैथरा को केस से निकालने के नाम पर दरोगा अभिलाख सिंह ने पांच हजार रुपये फोन पर हुई वार्ता में मांगना सामने आया था। इस प्रकरण की शिकायत फौजी अनिल कुमार ने एसएसपी के सामने पेश होकर की थी। शिकायत में कहा गया था कि भाई जितेंद्र और दरोगा अभिलाख सिंह की बातचीत का ऑडियो है, जिसमें रिश्वत की मांग की गई है। दरोगा ने 10 हजार रुपये में पूरा केस खत्म करने की बात कही जो ऑडियो में सुनी गई। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने ऑडियो सामने आने के बाद दरोगा अभिलाख सिंह के खिलाफ थाना बागवाला में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराकर देर रात निलंबित कर दिया। पहले इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी, लेकिन सीओ सिटी के नाम पर ही दरोगा ने रिश्वत में पांच हजार रुपये मांगे गए। जांच में पारदर्शिता लाने के लिए एसएसपी ने अब जांच एएसपी संजय कुमार को सौंप दी है। ऑडियो की लैब में उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।
दरोगा अभिलाख सिंह का ऑडियो सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज कराकर देर रात निलंवित कर दिया गया है। मामले की जांच एएसपी संजय कुमार को सौंपी गई है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह, एसएसपी