{"_id":"64d52ce9046ccf0c31044d14","slug":"ashoks-wife-wrote-a-report-of-murder-and-robbery-on-two-etah-news-c-163-1-sagr1017-3653-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अशोक की पत्नी ने दो पर लिखाई हत्या कर लूटने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अशोक की पत्नी ने दो पर लिखाई हत्या कर लूटने की रिपोर्ट
Fri, 11 Aug 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा जलेसर स्थित आगरा चौराहे पर बुधवार रात करीब 8 बजे अशोक कुमार निवासी सालवाहनपुर के शव को रखकर जाम लगाया गया था। पत्नी का आरोप था कि पति को हरवीर सिंह और आकाश निवासी भूड़गड्ढा थाना जलेसर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए थे और हत्या करके डेढ़ लाख रुपये रकम लूट ली। इन आरोपों पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी का आरोप है कि 6 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे पति घर से भैंस खरीदने के लिए निकले थे। साथ में 1.50 लाख रुपये लेकर गए। जलेसर पहुंचे तो हरवीर सिंह और आकाश मिल गए। दोनों ने पति की बाइक आगरा चौराहे पर खड़ी करा दी और अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए। शाम को जब नहीं लौटे तो आगरा चौराहे पर पति की तलाश करती हुई अन्य परिजन के साथ पहुची। यहां पति घायल पड़े थे और सिर से खून बह रहा था। हम लोगों को देखकर हरवीर व आकाश भाग गए। पति को अस्पताल लेकर गए, वहां इलाज किया गया। बाद में इलाज के लिए आगरा लेकर गए, यहां बुधवार को मौत हो गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पति की हत्या की है और डेढ़ लाख रुपये लूटकर ले गए हैं। सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।