फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arrest

एटा: लव जिहाद मामले के फरार महिला सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2020 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
arrest
जलेसर पुलिस की गिरफ्त में लव जिहाद के आरोपी ।संवाद - फोटो : ETAH
थाना जलेसर में बृहस्पतिवार को दर्ज लव जिहाद के मामले में पुलिस ने शनिवार को महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्त में आए साजिशकर्ता कासगंज के दो सगे भाई भी शामिल हैं। मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार आरोपियों की की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामले में तीन महिलाओं सहित छह नामजद और दो अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन


एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले में लव जिहाद के पहले मामले में आरोपी महफूज, फैजान पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी लालकुआं थाना गंजडुंडवारा कासगंज और निशा पत्नी मोहम्मद नाजिर निवासी मोहल्ला छत्ता थाना जलेसर शनिवार को कस्बा जलेसर स्थित अवागढ़ चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


युवती के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर धारा 366 व 3, 5(3) उप्र विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि महफूज और फैजान निवासी लालकुआं साजिश में शामिल थे। युवती के पिता ने आरोप लगाया था कि 17 नवंबर को बेटी घर से एटा शहर जाने की कहकर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी मोहल्ला छत्ता निवासी मोहम्मद जावेद व नाजिर पुत्रगण रहीम उल्लाह, निशा नाज पत्नी मोहम्मद नाजिर, रोशन जहां पुत्री रहीम उल्लाह, साजिद पुत्र रहीम उल्लाह, रिजवाना पत्नी मोहम्मद साजिद धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के उद्देश्य से ले गए। धर्म परिवर्तन कराकर मोहम्मद जावेद द्वारा बेटी का शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया गया है। मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद सहित नाजिर, रोशन जहां पुत्री रहीम उल्लाह, साजिद पुत्र रहीम उल्लाह, रिजवाना पत्नी मोहम्मद साजिद फरार हैं, इनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed