{"_id":"6728fc02f8b4d838b7052fb4","slug":"arrangements-dwarfed-by-the-crowd-for-returning-after-the-festival-etah-news-c-163-1-eta1001-125277-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: त्योहार के बाद वापसी के भीड़ में बौने पड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: त्योहार के बाद वापसी के भीड़ में बौने पड़े इंतजाम
Mon, 04 Nov 2024 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। दिवाली व भाईदूज का पर्व मनाने के बाद सोमवार को लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटे। जिसके चलते शहर में हर मार्ग पर भीड़-भाड़ दिखाई दी। स्टैंड पर बसों की कमी के चलते लोगों को 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जल्दी जाने वाले लोगों ने निजी व डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया।
जिले से बाहर नौकरी करने वाले व भाई दूज मनाने आए लोगों ने सोमवार को घर से आपने कार्यस्थल की ओर प्रस्थान किया। जिसकी वजह से शहर में खासी भीड़-भाड़ देखने को मिली। शहर में बस स्टैंड से तहसील तक वाहनों की रफ्तार कछुआ गति की रही। जिसके चलते सुबह 11 बजे से 4 बजे तक जाम जैसे हालत दिखाई दिए।
जीटी रोड ही नहीं, कैलाशगंज व कचहरी मार्ग, शिकोहाबाद मार्ग और ठंडी सड़क का भी यही हाल रहा। इसके बाद जो लोग बाहर जा रहे थे, उनको स्टैंड से बस ही नहीं मिल रही थी। जिसके चलते आगरा, कासगंज व बरेली जाने वाले लोगों को एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनको जल्दी जाना था, वह निजी व डग्गामार वाहनों के सहारे अपने गंतव्य के लिए निकल गए।