{"_id":"69d27dd95935e9b17f0dcc28","slug":"appeal-to-take-inspiration-from-the-life-of-maharishi-kashyap-etah-news-c-163-1-eta1002-148744-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महर्षि कश्यप के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महर्षि कश्यप के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील
विज्ञापन
शीतलपुर ब्लॉक के गांव नरौरी में महर्षि कश्यप जयंती पर हवन पूजन करते सपाई। स्रोत स्वयं
एटा। शीतलपुर ब्लॉक के नरौरी गांव में समाजवादी पार्टी ने रविवार को महर्षि कश्यप जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में से एक महाज्ञानी थे। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देती हैं। रंजीत यादव ने महर्षि कश्यप के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का मार्ग बताया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव फैमुद्दीन वारसी, जिला महासचिव अवधेश यादव धुआई, जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव रुद्रपुर, जैनुल आब्दीन, प्रेम सिंह कश्यप, प्रेमपाल वियोगी, सचिन कश्यप और मुकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।