फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   apane adhikaaron ko pahachaanen mahilaen

अपने अधिकारों को पहचाने महिलाएं

Fri, 08 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 08 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
apane adhikaaron ko pahachaanen mahilaen
महिला दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आर्य कन्या महिला गुरुकुल राजस्थान से जनपद के आर्य समाज पहुंची आचार्य धारणा ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें। महिलाएं जब तक स्वयं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी तब तक कोई भी सरकार उनको सुरक्षा नहीं दे सकती। जब तक हम पर कोई उंगली नहीं उठा सकता जब तक हम स्वयं गलत न हो। 
विज्ञापन

आचार्य धारणा ने नगर के आर्य समाज मंदिर में पंतजलि महिला इकाई द्वारा आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि चैत्र नवदुर्गा की शुरूआत हो चुकी है और आज से हम नौ दिन देवीयों को पूजेंगे लेकिन कभी कल्पना की कि उनकी पूजा क्यों होती है। जिन देवीयों की हम पूजा करते है वह देवी शक्तियों से भरपूर्ण है। हमको भी बस अपने आत्मबल को जागृत कर सिंहस्थ की तरह बनना होगा। विवादों में न उलझ कर मानव कल्याण, नारी जाति के उत्थान के बारे में सोचना होगा। जब हम स्वयं सशक्त होंगी तो हमें किसी भी सरकार से महिला सुरक्षा की मांग नहीं करनी पड़ेगी। महिला इकाई की जिलाध्यक्ष सपना यादव ने महिलाओं को योग की क्रियाओं के बारे में बताया। मुख्य अतिथि सोमवती शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमिला वशिष्ठ, मुकेश साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पंतजलि योग पीठ के जिला प्रभारी जेसी चतुर्वेदी, शशि गुप्ता, लता गुप्ता, सीमा चतुर्वेदी, पूनम माहेश्वरी, सुमन गुप्ता, राखी गौतम, राकेश शर्मा, बंगाली बाबू, डा. तेज सिंह, अनुपम यादव, सुरेश गुप्ता, राजकुमार, मोहित साहू मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed