{"_id":"64fb5b7713c1f18f9305ed46","slug":"anganwadi-centers-should-be-operated-as-pre-primary-schools-etah-news-c-163-1-eta1001-5037-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल के रूप में किया जाए संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल के रूप में किया जाए संचालित
Fri, 08 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। प्रदेश के महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला शुक्रवार को एटा पहुंचीं। जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र प्रांगण में कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण को समाप्त करना है। आंगनबाड़ी कार्यककर्ताओं, सहायिकाओं द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर आने वाले बच्चों को संस्कार दें। साथ ही सभी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल के रूप में संचालित किया जाए। इसके बाद राज्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान, कन्या सुमंगला योजना, सीएम बाल सेवा योजना की विस्तार से समीक्षा की। सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, एसडीएम सदर भावना विमल, बीएसए दिनेश कुमार, आदि अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जबरदस्ती बिना खुद में समाहित करता है सनातन
सनातन धर्म के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म चिर सास्वत है और रहेगा, कभी समाप्त नहीं होगा। इस धर्म की उदारता यह है कि यह सबको अपने अंदर समाहित तो करता है पर किसी के साथ जबरदस्ती नहीं करता। ये नहीं कहता है कि तुम मेरी ही विचारधारा को मानो। घोषी चुनाव नतीजे पर बोलीं कि वहां की जनता शायद समझ नही पाई। जब सरकार का आदमी नहीं होगा तो विकास कहां से हो पाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ई-रिक्शा एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन
शहर में नगर पालिका द्वारा उठाए गए ई-रिक्शा के ठेके को लेकर ई-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला कोे ज्ञापन दिया। मांग रखी कि ऑफलाइन उठाए गए ठेके को निरस्त किया जाए। ई-रिक्शा चालकों को पालिका की ओर से कोई सुविधा भी नहीं दी जा रही है। नगरपालिका को ई-रिक्शा से वसूली करने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए इन गरीब ई-रिक्शा चालकों का ध्यान रखते हुए अवैध वसूली के लिए उठाए गए ठेकों को निरस्त किया जाए। वीरेंद्र सिंह गहलौत, भगवान सिंह, सलीम, चांद मियां आदि मौजूद रहे।