फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anchal became Miss Eta, Akshita got the Queen's crown

Etah News: आंचल बनीं मिस एटा, अक्षिता को मिला क्वीन का ताज

Wed, 28 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anchal became Miss Eta, Akshita got the Queen's crown
एटा महोत्सव में आयोजित फैशन शो में प्रतिभाग करती युवतियां। संवाद
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में जिलेभर की प्रतिभाओं ने बुधवार को आयोजित एटा ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मंच पर अपनी खूबसूरती व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कुल 36 प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में कैटवॉक किया जिसमें आंचल मिस एटा चुनी गई जबकि अक्षिता को एटा क्वीन का ताज मिला है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में रिचा यादव, नैना राजपूत, भूमि वाधवानी व साक्षी जैन शामिल रहीं। सभी पहलुओं पर गहन मूल्यांकन के बाद परिणामों की घोषणा हुई। प्रेमनगर निवासी आंचल गुप्ता मिस एटा चुनी गईं, जबकि आगरा रोड निवासी अक्षिता मिश्रा को एटा क्वीन का खिताब मिला।
विज्ञापन

मिस एटा रनरअप में अनुष्का राज प्रथम व कीर्ति शाक्य द्वितीय रहीं। वहीं एटा क्वीन रनरअप में श्रृष्टि सिकरवार प्रथम व प्रतीक्षा द्वितीय स्थान पर रहीं। बेस्ट मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब निधि सिंघानिया के नाम रहा जबकि बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का सम्मान रिचा नील आर्टिस्ट को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैशन डिजाइनर ऑफ द ईयर के रूप में प्रिया यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. किरन सिंह व डॉ. सरिता यादव रहीं। दोनों ने संयोजिका नीलम शर्मा के साथ मंच पर विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।

अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन छोटे शहरों की प्रतिभावान बेटियों को प्रतिष्ठित मंच प्रदान करते हैं जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है। अंत में संयोजिका नीलम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एटा की प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं। देर शाम तक चले कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed