फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Amin's death in accident, jam

हादसे में अमीन की मौत पर लगाया जाम

Fri, 30 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 30 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
टहलने जा रहे अमीन सत्यप्रकाश यादव (45) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। एसडीएम के समझाने-बुझाने पर जाम खुल गया। जाम लगभग आधा घंटे तक लगा रहा। उधर, अन्य सड़क हादसों में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है। थाना रिजोर के गांव निधौली खुर्द निवासी अमीन सत्यप्रकाश यादव सुबह घर से टहलने निकले थे। सुबह लगभग छह बजे जैसे ही निधौली खुर्द स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और एसडीएम सदर के बुलाने की मांग करने लगे। करीब आधा घंटा बाद एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह के पहुंचे। उनके समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि जाम नहीं लगा था, बल्कि सड़क पर ग्रामीणों के आ जाने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन


 
उधर, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीपल अड्डा के पास बाइक फिसलने से धर्मेंद्र निवासी गल्लामंडी थाना अमांपुर कासगंज, सुबोध निवासी पीपल अड्डा कोतवाली नगर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर के घंटाघर के पास सुबह करीब 11 बजे बैटरी चलित रिक्शा चालक ने मामी रेखा, भांजे कपिल को टक्कर मार दी। दोनों ही घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंची घायल ने बताया कि वह भांजे के साथ नुमाइश देखने आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed