{"_id":"5fecbb668ebc3e3f755e02a3","slug":"ambulance-etah-news-agr474160181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हॉट स्पॉट केंद्रों पर खड़ी होंगी 108 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हॉट स्पॉट केंद्रों पर खड़ी होंगी 108 एंबुलेंस
विज्ञापन
महिला अस्पताल में खड़ी 108 एम्बुलेंस ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गंभीर मरीजों और सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस चलाई जा रही है। अभी तक एंबुलेेंस जिला अस्पताल सहित संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खड़ी होती थीं, लेकिन अब एंबुलेंस यूपी 112 की तरह हॉट-स्पॉट पर खड़ी होंगी, ताकि सड़क हादसों में घायल मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।
दुर्घटना में घायल व गंभीर मरीजों के लिए 108 एंबुलेंस संचालित की जा रही हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए जिले में 102 एंबुलेंस संचालित हैं। अभी तक एंबुलेंस जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी होती थीं।
वहीं कॉल आने पर संबंधित एंबुलेंस को मौके पर भेजा जाता था। देर से एंबुलेंस के पहुंचने पर कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ता था। इसलिए अब 108 एंबुलेंस को हॉट-स्पॉट पर मुस्तैद करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत जिले में एंबुलेंस के लिए 23 हॉट-स्पॉट बनाए गए हैं। इस कदम से एंबुलेंस के पहुंचने में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
सुबह नौ से शाम छह बजे तक रहेगी तैनात
हॉट-स्पॉट केंद्रों पर 108 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इसके लिए शासन द्वारा समय सीमा भी तय की गई है। जहां सुबह नौ बजे से शाम छह पर तक एंबुलेंस तैनात रहेगी।
यह हैं हॉट स्पॉट
सकीट रोड, आसपुर, जैथरा पेट्रोल पंप, धुमरी मंदिर के पास, अलीगंज कोतवाली, अलीगंज बाइपास, शहर कोतवाली, बागवाला सीएचसी, नगरिया मोड़, मिरहची में कासगंज रोड, मारहरा में हाईवे, आगरा रोड, अवागढ़, जलेसर में दो सहित अन्य हॉट-स्पॉट भी बनाए गए हैं।
जिले में एंबुलेंस की स्थिति
108 एंबुलेंस 23
102 एंबुलेंस 21
लाइफ सर्पोट एंबुलेंस 4
जिले में एंबुलेंस के लिए 23 हॉट-स्पॉट बनाए गए हैं। यहां सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक एंबुलेंस खड़ी रहेंगी।
विष्णु यादव, एंबुलेंस प्रभारी