{"_id":"659d87e14971fafaa905347b","slug":"allegation-of-bypassing-the-rules-in-determining-the-center-etah-news-c-163-1-sagr1019-11047-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: केंद्र निर्धारण में नियमों को दरकिनार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: केंद्र निर्धारण में नियमों को दरकिनार करने का आरोप
Tue, 09 Jan 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
एटा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का 12 जनवरी को डीआईओएस कार्यालय पर धरना है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में केंद्रों के निर्धारण में नियमों की अनदेखी की गई है। आरोप है कि डीआईओएस कार्यालय को बाहरी व्यक्तियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया 12 जनवरी को डीआईओएस कार्यालय पर होने वाले धरने को लेकर प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर धरने को सफल बनाने को जनपद के विद्यालयों में शिक्षकों से संपर्क किया गया। उन्होने बताया डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसी को लेकर धरना दिया जाएगा।
कहाकि मंगलवार को प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता , शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जनता इंटर कॉलेज अवागढ़,जनकल्याण इंटर कॉलेज सिकरारी लालपुर,एसबीएस इंटर कॉलेज सकरौली, आदर्श इंटर कॉलेज,एमजीएम इंटर कॉलेज,सुलतान सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला भूड़,में सभी शिक्षक साथियों से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एटा पर 12 जनवरी को आने की बात कही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया जनपद के शिक्षकों का अकारण फर्जी शिकायत के आधार पर वेतन रोक दिया जाता है। आरएबी इंटर कॉलेज मारहरा के संजीव कुमार तीन महीने बाद भी बहाल नहीं किया गया है। कार्यालय बाहरी लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया शासन से उसकी जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ को सौंपी है।