फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Insects found in the lentils, wheat flour, and refined flour stored at the restaurant.

Etah News: रेस्तरां के स्टोर में रखी दाल, आटा और मैदा में मिले कीड़े

Thu, 10 Sep 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Insects found in the lentils, wheat flour, and refined flour stored at the restaurant.
एटा। बाहर से चमचमाते रेस्तरां में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री खाने लायक नहीं है। बारिश के मौसम में इनमें कीड़े पड़ गए हैं। ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर सड़े हुए खाद्य पदार्थ परोसे जा रहे हैं। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को द टिंगल्स रेस्तरां के निरीक्षण में हुआ है। यहां स्टोर में रखे कच्ची दालों, चावल के आटा में कीड़े थे। टीम ने खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराया। पनीर और आटा का नमूना जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आगरा रोड स्थित द टिंगल्स रेस्तरां एंड बैंक्वेट का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार और पूनम भी मौजूद रहीं। इस दौरान भंडारण कक्ष में रखी कई खाद्य सामग्री में कीड़े पाए गए। आयुक्त के अनुसार रेस्तरां में सफाई मिली। किचन में भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक थी लेकिन स्टोर में रखी खाद्य सामग्री की हालत चिंताजनक मिली। वहां रखी चने और मसूर के दाल में कीड़े पड़ गए थे। वहां रखे दो ब्रेड के पैकेज भी खराब हो चुके थे।
विज्ञापन

स्टोर में रखे चावल के आटे और मैदा में भी कीड़े पाए गए। ये खाद्य पदार्थ उपभोग के योग्य नहीं थे। चावल आटा पांच किलोग्राम, मसूर दाल तीन किलोग्राम, चना दाल एक किलोग्राम और मैदा एक किलोग्राम नष्ट कराई गई। इसके अलावा रेस्तरां से आटा और पनीर के नमूने भी लिए गए। नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम ने रेस्तरां प्रबंधन को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, नियमित कीट नियंत्रण कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed