{"_id":"7647c815b69d0b4e01cb07be769be55e","slug":"all-in-support-of-the-democratic-process-necessary-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी का सहयोग बेहद जरूरी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी का सहयोग बेहद जरूरी: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को स्कूलों में छठवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी अजय यादव ने छात्र-छात्राआें, शिक्षक, शिक्षिकाओं को शपथ भी दिलाई।
छठवेे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम अजय यादव ने जागरूकता रैली को को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी पहुंची। जहां मुख्य अतिथि डीएम अजय यादव ने कार्यक्रम का फीता काटकर और द्वीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई। प्रदर्शनी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित कर नए वोटर्स एपिक कार्ड वितरित किए गए। डीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी का सहयोग बेहद जरूरी है। देश में युवा मतदाता सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं नजदीकी बीएलओ से संपर्क कर मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं। संचालन राकेश मधुकर ने किया। एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, सीडीओ साहब सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र कुमार, डीआईओएस मनोज कुमार गिरि, बीएसए, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार, ईडीएम अविरल तिवारी, एएसडीएम, नायब तहसीलदार जमशेद आलम, निर्वाचन कार्यालय के यतेन्द्र पचौरी, मनोज शर्मा, राजेन्द्र भारती समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
डीएसएएस हायर सेकेंडरी स्कूल सोंगरा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है। किसी भी देश के लोकतंत्र की असली पहचान मत, मतदाता और मतदान से होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि अपने परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के वोटर कार्ड बनवाएं एवं उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। तेज प्रताप सिंह, अनिल कुमार पचौरी, विमलेश कुमार, शिवमंगल कुमार, सुरेश कुमार यादव, राजीव कुमार, संतोष कुमार, बवलू, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
यूपीएमएसआरए के तत्वावधान में दवा प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें जिला कार्यकारिणी का सर्वसंमति से गठन किया गया। नव गठित कार्यकारिणी में शिव प्रताप सिंह को अध्यक्ष, ललित वर्मा को उपाध्यक्ष, राजेश वर्मा को सचिव, गौरव शर्मा को सह सचिव व प्रशांत को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी के गठन पर धीरेंद्र चौहान, प्रशांत, वरून, सुधीर राघव, असलम अली, शानू खान, श्याम शर्मा, अरुण, विनय, राजेश पांडेय, मनोज कुमार, सचिन, शिवकुमार, नागेंद्र, प्रेम कुमार आदि लोग मौजूद थे।