फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aligarh team winner in under 14 boys category

Etah News: अंडर 14 बालक वर्ग में अलीगढ़ टीम विजेता

Tue, 30 Sep 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Aligarh team winner in under 14 boys category
मैच से पहले ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत। स्रोत विद्यालय
एटा। शहर के पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालय मंडलीय क्रिकेट अंडर 14 बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। आदर्श इंटर कॉलेज उम्मेदपुर के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में अलीगढ़ की टीम विजेता रही। इसमें चार जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले मैच में कासगंज को हराकर हाथरस ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच अलीगढ़ ओर एटा के बीच खेला गया जिसमें अलीगढ़ टीम जीती। हाथरस और अलीगढ़ के मध्य खेले गए फाइनल में अलीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 67 रन बनाए। क्ष्य का पीछा करने उतरी हाथरस की टीम 11.2 ओवर में सिर्फ 35 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


इस दाैरान जिला उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट, प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कॉलेज उम्मेदपुर आदर्श मिश्रा, जिला क्रीड़ा प्रभारी माध्यमिक विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नोक्स, नितेश राणा, शैलेश मिश्रा, राजेश जैन, शशिकांत, अमित तोमर, आवेश कुमार, सोमपाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed