{"_id":"592329c64f1c1b4273536f98","slug":"aliganj-mla-s-audio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगंज विधायक का ऑडियो वायरल, समर्थक मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज विधायक का ऑडियो वायरल, समर्थक मायूस
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 22 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आँडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगंज के विधायक सत्यपाल राठौर का एक ऑडियो वायरल होने से उनके समर्थकों में मायूसी है। इसमें वह लोधी समाज के भाजपा नेता से बातचीत में विधायक निधि से केवल सजातीयों का ही उत्थान कराने की बात कह रहे हैं। इस ऑडियो को सुनने के बाद विरोधी दल के लोग तंज कस रहे हैं। वहीं विधायक का कहना है कि सांसद प्रतिनिधि से फोन पर उन्होंने मजाक में यह बात कही थी।
रविवार को लोधी समाज के भाजपा नेता ने विधायक को फोन कर एक गांव की रास्ते और स्कूल की समस्या के समाधान की मदद मांगी थी। इस पर विधायक ने उन्हें अपने सजातीय सांसद से मदद लेने की नसीहत दी। उन्होंने चुनाव में वोट दिलवाने की बता कही तो उन्होंने कहा कि 2014 में हमने तुम्हारा समर्थन किया अब तुमने हमें समर्थन दिया।
इसमें लोधी समाज ने वोट देकर कोई एहसान नहीं किया है। विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि सांसद ने तीन साल में लोधी समाज के अलावा किसी पर अपनी निधि का एक पैसा भी खर्च नहीं किया है। अब वह पांच साल में ठाकुरों को निधि का लाभ देंगे। विरोधी दल के लोग इस पर तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन
ऑडियो के संबंध में अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का कहना है कि फोन पर सांसद प्रतिनिधि से उनकी बात मजाक के रूप में हुई थी। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ऑडियो वायरल कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने वोट देकर विधायक बनाया है, सभी का विकास होगा।