फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aliganj mini flour mill signs contract with a Jordanian company

Etah News: अलीगंज की मिनी फ्लोर मिल का जॉर्डन की कंपनी से करार

Mon, 28 Sep 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Aliganj mini flour mill signs contract with a Jordanian company
ट्रेड शो में जॉर्डन की कंपनी के प्रति​नि​धि के साथ एमओयू भरतीं एटा के उद्यमी संगीता मौर्या। स्र
एटा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में एटा की अलीगंज के श्री गंगा सहाय शाक्य मिनी फ्लोर मिल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में मिल के आटा, बेसन, मसाले और खाद्य तेल जैसे उत्पादों ने देश-विदेश से आए खरीदारों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

ट्रेड शो के दौरान मिल का जॉर्डन की कंपनी मेडिस मार्केटिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन के साथ संयुक्त समझौता हुआ है। दोनों कंपनी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को एमओयू भरा। एमओयू पर जॉर्डन की कंपनी के एक्जीक्यूटिव मैनेजर मोहम्मद अबू शमात तथा अलीगंज के मिल की स्वामी संगीता मौर्या ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए। इस समझौते से एटा के स्थानीय खाद्य उत्पादों को जॉर्डन सहित अन्य विदेशी बाजारों तक पहुंच मिलने और निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की एक स्थानीय मिनी फ्लोर मिल का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंच तक पहुंचना जिले के एमएसएमई के लिए भी प्रेरणादायक है। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में जिले के स्थानीय उत्पादों की धूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित ट्रेड शो में जिले के जलेसर के पीतल हस्तशिल्प और चिकोरी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खरीदार इन उत्पादों में रुचि दिखा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed