{"_id":"69bc40bd454c62fc2402af77","slug":"alcohol-addiction-lifts-fathers-shadow-from-childrens-heads-etah-news-c-163-1-eta1003-147919-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शराब की आदत से बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शराब की आदत से बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Fri, 20 Mar 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। गांव फाजिलपुर में शराब के लती युवक ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद पत्नी और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
फाजिलपुर गांव का ओमवीर (30) शराब का आदी था। इस कारण ओमवीर का पत्नी प्रियंका से आए दिन झगड़ा होता था। ओमवीर के सात वर्ष का बेटा और पांच वर्ष की बेटी है। सुबह गृह क्लेश से तंग आकर ओमवीर ने कमरे में छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। थोड़ी देर बाद कमरे में पहुंची पत्नी ने ओमवीर को फंदे से लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। फंदे से उतारकर ओमवीर को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।