{"_id":"648ef7b9be0862e8d109b0c4","slug":"after-withdrawing-money-from-brothers-account-spent-it-set-a-noose-etah-news-c-163-1-sagr1017-1055-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भाई के खाते से रकम निकलवाकर कर दी खर्च, लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भाई के खाते से रकम निकलवाकर कर दी खर्च, लगाया फंदा
Sun, 18 Jun 2023 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला खंगार निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने शनिवार की देर शाम घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। परिजन ने देखा तो किसी तरह से नीचे उतारा और सीएचसी जैथरा लेकर गए। यहां से मेडिकल कॉलेज एटा भेज दिया गया। यहां भी इलाज के दौरान आराम नहीं मिलने पर आगरा रेफर किया गया है।
मां चंद्रवती ने बताया कि तीन दिन पहले ही पुष्पेंद्र मजदूरी करके दिल्ली से लौटा था। पुष्पेंद्र के छोटे भाई सत्यवीर और अन्य लड़कों ने खाते से 6 हजार रुपये निकलवा लिए। इस रकम में से 4 हजार खर्च कर लिए, शेष रकम भी अपने ही पास रख ली। इस बात से क्षुब्ध होकर पुष्पेंद्र ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इलाज के बाद आराम मिल गया गया है।