फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After the sub-registrar office, 2 fans were stolen from the lawyer's chamber

Etah News: उप निबंधक कार्यालय के बाद वकील के चेंबर से 2 पंखे चोरी

Sat, 24 May 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 24 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
After the sub-registrar office, 2 fans were stolen from the lawyer's chamber
जलेसर। उप निबंधक कार्यालय के बाद चोरों ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के चेंबर से दो पंखे आदि सामान चोरी कर लिया है। तीन दिन में चोरी की दो घटनाएं होने पर तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील परिसर में विभिन्न कार्यालयों के साथ ही एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास भी हैं। परिसर की चारों ओर चहारदीवारी भी है। अनावश्यक लोगों का आवागमन प्रतिबंधित है। सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान और अधिकारियों के सुरक्षाकर्मी रहते हैं। इसके बाद भी 21 मई की रात को चोर उप निबंधक कार्यालय में मशीन से तिजोरी काटकर 1.77 लाख रुपये की चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार रात को चोर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार के चेंबर से दो पंखे सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह उनके अधीनस्थ शेर सिंह चेंबर में पहुंचे तो जानकारी हुई। चेंबर का ताला टूटा देख उन्होंने विजय कुमार को जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने इस घटना की सूचना पुलिस को देते हुए प्रशासन से तहसील परिसर की सुरक्षा को ठोस उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तहसील में हुई पहली चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हर पहलू पर विचार किया जा रहा है। टीमें गठित की गई हैं। वहीं शनिवार को अधिवक्ता के चेंबर में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed