{"_id":"6862d0773ec96808e70a30f3","slug":"after-the-jamun-tree-broke-down-two-sides-clashed-with-sticks-etah-news-c-163-1-eta1001-135642-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जामुन के पेड़ टूटने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जामुन के पेड़ टूटने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
Mon, 30 Jun 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। दो खेतों की मेड पर खड़े जामुन के पेड़ का गुंदा अचानक टूटकर एक झोपड़ी पर गिर गया। इसके बाद एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चल गए। संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्ष की ओर से थाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
गांव निवासी गायत्री देवी ने बताया कि 28 जून को वह खेत पर थी तभी अचानक से जामुन के पेड़ का गुंदा टूटकर गिर गया। इसी बात को लेकर आरोपी सुमंत कुमार, यशवंत कुमार, संतोष कुमारी और सुलक्षणा आकर गालियां देने लगे।
विरोध करने पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची जेठानी नीलम देवी और भतीजी प्रीति को भी बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पथराव करते हुए जान लेने का प्रयास किया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी भतीजी प्रीति का मोबाइल तोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी का आरोप है कि खेत पर आते ही बिना किसी बात के मानपाल, धर्मेंद्र, प्रदीप और नीरज ने गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लात-घूंसो से पीटने लगे। शोर सुनकर बेटी सुलक्षणा व संतोष देवी और पुत्रवधू पूनम बचाने पहुंची तो उनको भी पीटा। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।