फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After district, now daughters will show strength in division

Etah News: जिले के बाद अब मंडल में दम दिखाएंगी बेटियां

Thu, 21 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
After district, now daughters will show strength in division
एटा। प्रदेश स्तर पर होने वाली खो-खो तथा वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें खो-खो के लिए 10 तो वालीबॉल के लिए तीन बालिकाओं का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 23 सितंबर को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन



जिले की लडकियां खेल के क्षेत्र में लडकों से कम नहीं हैं। प्रदेश स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में जिले से काफी संख्या में लड़कियां पहुंच रही हैं। स्टेडियम प्रभारी हेमलता सेंगर ने बताया कि प्रदेश स्तर पर होने वाली खो-खो तथा वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुए चयन ट्रायल में जिले की लड़कियों ने मंडल स्तर पर चयन के लिए स्थान बनाया है।
विज्ञापन


वॉलीबाल में बबली, लवली, आर्या, अंशिका, सृष्टि, खुशबू, मुस्कान, दृष्टि, सूर्या तथा तान्या गौतम ने मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में अपनी जगह बनाई है। वहीं खो-खो में अनुपम यादव, ममता तथा अश्वनी ने मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए अपना स्थान पक्का किया है। 23 सितंबर को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में पास होने के बाद ये बालिकाएं मिर्जापुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इस दौरान टीम मैनेजर प्रवेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed