फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Advocates threaten strike from May 1 to protest corruption

Etah News: भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं की एक मई से हड़ताल की चेतावनी

Wed, 22 Apr 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Advocates threaten strike from May 1 to protest corruption
जलेसर तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्तागण। संवाद
जलेसर। भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम पीयूष रावत को ज्ञापन सौंपते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगने पर एक मई से हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा तहसील में एक वर्ष से दाखिल-खारिज और अन्य महत्वपूर्ण पत्रावलियां लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा तहसील के कर्मचारी और अधिकारी बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा तहसील के सभी कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, सुविधा शुल्क न देने पर पत्रावली लटकी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा एक साल में कई बार आंदोलन की चेतावनी दी गई, हर बार प्रशासन के आश्वासन पर उसे स्थगित कर दिया गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों की कार्यशैली में कतई बदलाव नहीं हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में डीएस यादव, कमलेश सारस्वत, हरिशंकर शर्मा, शाहनवाज खान, सुनील दीक्षित, प्रमोद राठी, सुबोध जैन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed