{"_id":"66a28a2a6a2a2a25ad070072","slug":"adm-reached-the-municipality-and-got-angry-after-seeing-the-dirt-etah-news-c-163-1-sagr1017-120299-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नगर पालिका पहुंचे एडीएम गंदगी देख हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नगर पालिका पहुंचे एडीएम गंदगी देख हुए नाराज
Thu, 25 Jul 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह एडीएम प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। यहां पर कर्मचारियों से वार्ता कर सफाई व्यवस्था को देखा। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और कार्यालय की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
बारिश के कारण शहर में सफाई के हालात ठीक नहीं हैं। नगर पालिका क्षेत्र में सफाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं और लोगों की शिकायतें भी पहुंच रही हैं। इसको लेकर एडीएम प्रशासन ने एएसडीएम एवं प्रभारी ईओ वेदप्रिय आर्य के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका कार्यालय परिसर में ही गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इसके साथ ही कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
परिसर के साथ ही नगर पालिका के बाहर भी गंदगी मिली। सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों का ब्योरा लेकर निरंतर सफाई रखने पर जोर देकर कहा कि बारिश का मौसम है, ऐसे में बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। इसके चलते सफाई बहुत जरूरी है। एएसडीएम ने बताया कि एडीएम के साथ औचक निरीक्षण किया गया। कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई गई है। नगर और कार्यालय में सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।