{"_id":"585acbf54f1c1bf248e3a350","slug":"additional-units-of-660-mw-thermal-project-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापीय परियोजना में लगेगी 660 मेगावॉट की अतिरिक्त यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापीय परियोजना में लगेगी 660 मेगावॉट की अतिरिक्त यूनिट
Amar Ujala
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
तापीय परियोजना में लगेगी 660 मेगावॉट की अतिरिक्त यूनिट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलावन में प्रस्तावित 1320 मेगावॉट जवाहर तापीय परियोजना पूरी होने के बाद विद्युत उत्पादन निगम 660 मेगावॉट की एक और अतिरिक्त यूनिट लगाएगा। इसके लिए निगम ने पहले ही अतिरिक्त भूमि का अधिग्र्रहण कर लिया है। दूसरी ओर परियोजना तक पानी पहुंचाने और नहर बनाने के लिए सिंचाई विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। रेलवे भी रेल लाइन के लिए सर्वे करने में जुटा है। दोनों विभाग जल्द ही रिपोर्ट उत्पादन निगम को सौंपेंगे।
जवाहर तापीय परियोजना की क्षमता 1980 मेगावॉट की होगी। विद्युत उत्पादन निगम के अफसरों की माने तो शिलान्यास के बाद पहले चरण में 660 मेगावॉट की दो यूनिट लगेंगी। पहला चरण पूरा होने के बाद उत्पादन निगम तीसरी यूनिट लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
निगम ने तीसरी यूनिट का खाका खींचना शुरू कर दिया है। अफसरों की माने तो दस हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रही 1320 मेगावॉट यूनिट के बाद 660 मेगावॉट की यूनिट लगाते ही कम खर्च पर अधिक बिजली का उत्पादन होने से जिले को कई सहूलियतें मिलेगी। दूसरी ओर सिंचाई विभाग ने परियोजना तक पानी पहुंचाने और रेलवे ने कोयला आपूर्ति के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विद्युत उत्पादन अफसरों की माने तो सिंचाई विभाग शासन को रिपोर्ट सौंपेगा और दूसरी एजेंसी सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को देगा। उसके बाद नहर की खोदाई और रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होगा।
एटा। मलावन में 23 दिसंबर को अखिलेश यादव जवाहर तापीय परियोजना का शिलान्यास करने एटा आ रहे हैं। इसके चलते शिलान्यास स्थल के आसपास निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर हो रहे हैं। मंडलायुक्त महेश चंद्र शर्मा और आईजी जोन सुजीत पांडेय, डीएम शंभूनाथ, एसएसपी राजेश कृष्ण, एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मलावन में डेरा डाल दिया है।
मलावन में जवाहर तापीय परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए बड़ा मंच तैयार कराया जा रहा है। मंच के ठीक सामने मीडिया और वीवीआईपी गैलरी बनाई गई है। जहां से सिर्फ एक बार एंट्री के बाद दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी।
मीडिया और वीवीआईपी गैलरी के बाद 15000 लोगों के बैठने की व्यवस्था और भीड़ खड़ी करने के लिए पंडाल के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग कराई गई है। मंच के ठीक पीछे दो हेलीपैड बने हैं। एक पर सीएम और दूसरे पर विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के हेलीकाप्टर उतरेगा। शिलान्यास स्थल के आसपास और हाईवे के किनारे से झाड़ियां कटवाई जा रहीं हैं। जबकि बंजर पड़ी भूमि को जोत कर समतल किया जा रहा है। शिलान्यास स्थल को जाने वाली सड़क कम चौड़ी होने के कारण पीडब्लूडी विभाग नई पुलिया का निर्माण करा का चौड़ीकरण करा रहा है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान नौ एएसपी, 22 डिप्टी एसपी, 70 एसएचओ/एसओ, 178 एसआई, दो एचसी, 841 कांस्टेबल, एक एपी गार्ड, 11 एसआई लेडी, 52 कांस्टेबल लेडी, सात एसआई टीपी, 37 टीपी, तीन एफएस को तैनात किया गया है।
शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव राहुल भटनागर मुख्य सचिव शुक्रवार को 11:15 बजे जवाहरपुर तापीय परियोजना पहुंचेंगे। इस दौरान शिलान्यास के बाद दोपहर 3:45 बजे वापस चले जाएंगे। उनके साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल भी होंगे।