फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Achievements cycle to tell Spai

साइकिल चला कर सपाई बता रहे उपलब्धियां

Fri, 07 Aug 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 07 Aug 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
Achievements cycle to tell Spai
परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बहायी है। हर तबके के लोगों को सपा सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों में भी प्रदेश ने काफी तरक्की की है।
विज्ञापन

परिवहन राज्यमंत्री सोरों- सहावर रोड पर साइकिल रैली के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से आज पूरे देश में प्रदेश को सम्मान दृ़ष्टि से देखा जा रहा है। प्रदेश में व्यवसाय को भी सुगम बनाया जा रहा है। छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने सपा सरकार की 27 जनकल्याण योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाने पर आभार जताया। उन्होंने सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इसके बाद परिवहन राज्यमंत्री, छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। रैली सोरों से चलकर बदरिया, तोलकपुर, बसंत नगर, मिर्जापुर, जरैंथ, मलिकपुर, बनूपुर, पैसोई, उकुर्री, बरौंदा, सियारपुर, भड़पुरा, भाऊपुर, फतेहपुर कलां होती हुई सलेमपुर बीबी में जाकर समाप्त हुई। रैली के दौरान सोरों ब्लॉक प्रमुख शैलेष यादव, मीडिया प्रभारी रघुनंदन सिंह, रघुनाथ सिंह यादव, मुनीश चौधरी, सौरभ यादव, अभय प्रताप सिंह , शाहरुख राज, अभिषेक यादव, मास्टर यादव, हरिओम शर्मा, राजवीर साहू, रेशमा देवी शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed