फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of being called on the pretext of a settlement and beaten

Etah News: समझौते के बहाने बुलाकर पीटने का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of being called on the pretext of a settlement and beaten
एटा। गांव असरौली में दो पक्षों के मध्य मारपीट के मामले में एक पक्ष के लहूलुहान युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। समझौते के बहाने पीटने और पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। वीडियो में युवक कह रहा है कि कोतवाली देहात प्रभारी ने फैसले के बहाने बुलवाकर पिटवाया।
विज्ञापन


गांव असरौली निवासी नीरेश वायरल किए वीडियो में बता रहा है कि दूसरे पक्ष के इंद्रपाल और कमल सिंह सहित अन्य लोगों ने शनिवार को समर के पानी के निकालने के मामले में नाली के विवाद में मिलकर बुरी तरह से पीटा। कोतवाली देहात में शिकायत करने गया तो प्रभारी जेके गौतम ने मजरूबी चिट्ठी तक नहीं दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि कोतवाली प्रभारी ने फैसला कराने की बात कह घर भेज दिया और इंद्रपाल की तहरीर पर हमारे व अमित भाई अमित और दोनों की पत्नियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। रविवार को घर पर मौजूद था तो फैसला कराने के बहाने बुलाया और वहां मौजूद युवकों ने लाठी-डंडों व सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर घर व गांव के अन्य लोग मौके पर आए तब तक युवक बाइक पर बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के इंद्रपाल ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 20 सितंबर को नाली के विवाद में नीरेश व अमित और दोनों की पत्नियों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी जेके गौतम का कहना है कि रविवार को मजरूबी चिट्ठी देकर नीरज का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। इनकी तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जो भी आरोप लगाए गए हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed