फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accident

खेत से पैदल लौट रहे तीन चचेरे भाईयों को कार ने रौंदा, एक मौत दो गंभीर 14-45-31

Thu, 23 Jul 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
accident
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव भरापुरा के चचेरे तीन भाई बुधवार की देररात करीब 10 बजे खेत से पशुओं की रखवाली करके पैदल ही घर लौट रहे थे। जब वे सरौंठ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास पहुंचे तभी सभी लोग एक कार की चपेट में आ गए। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें सीएचसी अलीगंज ले गए। बाद में उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

मृतक के भाई विपिन कुमार ने बताया कि गांव भरापुरा निवासी रूपेंद्र (20) पुत्र श्रीपाल, वीकेश (16) पुत्र अनार सिंह और उपेंद्र (17) पुत्र विष्णु दयाल बुधवार की रात में अपने खेतों पर पशुओं की रखवाली करने के लिए गए थे। रात करीब दस बजे वह तीनों पैदल ही घर लौट रहे थे। कांशीराम कॉलोनी के पास उन्हें एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और तीनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां रूपेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जब वीकेश और उपेंद्र की हालत चिंताजनक होने के चलते सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक के भाई विपिन कुमार ने मृतक और दोनों घायल आपस में चचेरे भाई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिया है। मामले की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना रिजोर शिकोहाबाद रोड स्थित गांव बाकलपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में वीरेंद्र और रामेश्वर निवासी रजकोट थाना रिजोर और दूसरे बाइक सवार अश्वनी निवासी वैश्य खेडिय़ा थाना रिजोर घायल हुए हैं। उधर, किसी वाहन की चपेट में आने से हरिओम और अनिल कुमार निवासी गांव फफोतू थाना रिजोर गांव पर ही घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed