{"_id":"5f0ca43e8ebc3e63ae52abdd","slug":"accident-etah-news-agr450324284","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला गलू में भरभराकर गिरी छत, दो वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला गलू में भरभराकर गिरी छत, दो वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
नगला गलू में गिरी छत
- फोटो : ETAH
एटा। गांव नगला गलू में सोमवार की दोपहर दो बजे एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे चारपाई पर सो रहे दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं, दरवाजे के पास बैठे बच्चे के माता-पिता भी घायल हो गए। मकान में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान भी बरबाद हो गया।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला गलू निवासी योगेश कुमार का पुत्र यश (2) को पत्नी बेबी ने कमरे में चारपाई पर सुलाया था। वहीं, पति के साथ दरवाजे में बैठ गई। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक छत भरभराकर गिर गई। तेज आवाज के साथ हुए हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे की खबर पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।
कोतवाली देहात प्रभारी इंद्रेश पाल सिंह और अग्निशमन प्रभारी अधिकारी राहुल गौतम टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे मासूम यश को को किसी तरह से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में मासूम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रधान पति मनोज यादव ने बताया है कि मकान पुराना था, इसकी छत गिरने से मासूम की मौत हुई है जब कि दंपती घायल हुआ है। वहीं प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह ने बताया है कि मकान की छत गिरने से बच्चे की मौत हुई है, जबकि महिला बेबी और इनका पति योगेश को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।