{"_id":"5f0ca1418ebc3e63877763c4","slug":"accident-etah-news-agr450319287","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर नोवा फैक्ट्री के समीप रविवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बजीरपुर निवासी राजाबाबू (23) पुत्र उदयवीर सिंह मथुरा में बी.कॉम की पढ़ाई कर रहा था। लॉकडाउन के चलते घर पर आया था। पत्थर व टाइल्स लगाने का काम भी जानता था। वह रविवार की शाम प्रहलादपुर से एक भवन में पत्थर व टाइल्स का काम करके बाइक से अपने गांव बजीरपुर जा रहा था। उसके साथ गांव के नागेश्वर (25) पुत्र राधेश्याम एवं राजकमल (24) पुत्र द्वारिका प्रसाद भी थे। बाइक को राजाबाबू चला रहा था।
नोवा फैक्ट्री के समीप पहुंचने पर एक गोवंश रास्ते में आ गया। रात का समय होने से बाइक गोवंश से टकरा गई। जिस कारण हुए हादसे में राजाबाबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि नागेश्वर व राजकमल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक राजाबाबू के परिजनों को सूचित किया। रामबाबू पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।