फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accident

सिलिंडर से लगी आग, दुल्हन सहित तीन झुलसे, रेफर

Wed, 24 Jun 2020 09:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
accident
कासगंज के पटियाली में आग से झुलसे लोगों को ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। क्षेत्र के नगला मुंशी में शादी की खुशियों में रंग में भंग पड़ गया। सिलिंडर में लगी आग से दुल्हन सहित तीन लोग झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। इसके साथ ही आग लगने से 30 हजार की नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन

चंादनी (18) पुत्री कैलाश निवासी नगला मुंशी का मल्लाह नगर सोरों से अवधेश का रिश्ता तय हो गया। उसकी 28 जून को शादी होनी है। शादी का समय नजदीक आ जाने से घर में नाते-रिश्तेदार आ चुके हैं। सभी शादी से जुड़ी रश्मों को पूरा करने में जुटे हुए थे। इसी बीच घर में शाम के खाने के लिए हो रही तैयारियों के दौरान अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरा घर आग की चपेट में आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

इस बीच दुल्हन चांदनी, उसका जीजा राजेश निवासी वीनापुर अलीगढ़, पड़ोस में रहने वाली अनीता पत्नी मुकेश झुलस गई। इसके अलावा घर में रखी 30 हजार की नकदी, झुमकी, मंगलसूत्र, टीका, कुंदनी, तोड़िया सहित शादी के लिए रखा दहेज का सामान भी जलकर राख हो गया। चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। वहीं एंबुलेंस के माध्यम से तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी पर तहसीलदार तिमराज सिंह ने राजस्व निरीक्षक जगदीश, लेखपाल अमर सिंह को मौके पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed