फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accident

घरों में सिसकियां, अंत्येष्टि स्थल पर कोरोना का खौफ

Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
accident
कासगंज। कोरोना काल में होने वाली मौत के बाद मृतकों की अंतिम यात्रा में नजदीकियों के कदम ठहर गए हैं। बिजली और दीवार गिरने से हुई चार मौतों के बाद अंत्येष्टि के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। पुलिस की सतर्कता के बीच मृतकों का अंतिम संस्कार कराया गया। कुछ ही लोग शामिल हो सके।
विज्ञापन

बिजली गिरने से सोरों के गांव तारापुर कनक में गोवर्धन और मथुरा प्रसाद की मौत हो गई। गंजडुंडवारा के जैधर में बिजली गिरने से प्रदीप और सुन्नगढ़ी के किसौल में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके गांव भेजे गए।
विज्ञापन

संवेदना जताने के लिए गांव के लोग घरों तक पहुंचे। उसके बाद जब अंत्येष्टि की प्रक्रिया पूरी हुई तो अंतिम यात्रा में पुलिस ने भीड़ नहीं जुटने दी। मृतकों के घर सिसकियां थीं, गांवों में सन्नाटा था, लोग शोकाकुल थे, लेकिन एक जगह इकट्ठे होकर दर्द नहीं बांट पाए। क्योंकि कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने दिखाई मानवीयता
तारापुर कनक के मृतक गोवर्धन की पत्नी अपने मायके में थीं। जब पति की मौत की खबर उन्हें मिलीं तो वह बेसुध हो गईं। गोवर्धन के पुत्र ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि मां को आने की अनुमति दी जाए। सहमति मिलने पर गोवर्धन की पत्नी अपने गांव पहुंचीं।

आश्रितों के खातों में भेजे 4-4 लाख
दैवीय आपदा से चार लोगों की मौत के बाद डीएम सीपी सिंह ने राहत कोष से 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की। सोमवार को सभी मृतक आश्रितों के खातों में 4-4 लाख रुपये की धनराशि प्रशासन ने भेज दी है। साथ ही दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed