{"_id":"5e9b28568ebc3e6fa571e4bb","slug":"accident-etah-news-agr438408238","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार भाइयों की मौत
विज्ञापन
एटा। आगरा रोड स्थित गांव बहादुरगढ़ के समीप डीजल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार भाइयों की शनिवार की दोपहर मौत हो गई। दोनों शहर से दवा लेकर लौट रहे थे।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी चचेरे भाई अंकित (16) पुत्र राजवीर और विजय (17) पुत्र रामदेव शहर से बाइक से दवा लेकर शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे घर लौट रहे थे। आगरा रोड स्थित गांव बहादुरगढ़ के पास डीजल टैंकर की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लॉकडाउन के चलते सड़क पर आवागमन कम था, इसलिए काफी समय तक दोनों सड़क पर ही तड़पते रहे। खेतों में काम कर रहे गांव बहादुरगढ़ के लोगों ने जाकर देखा तो घायलों को पहचान लिया। इसके बाद बिजौरी में परिजनों को फोन से सूचना दी गई। परिजन गांव से ऑटो लेकर आए और दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।