{"_id":"571a5a234f1c1b6a7d8b486c","slug":"ab-timbarapur-mein-koee-nahin-jaega-khule-mein-shauch","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तिम्बरपुर में कोई नहीं जाएगा खुले में शौच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तिम्बरपुर में कोई नहीं जाएगा खुले में शौच
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
सोरों के गांव तिम्बरपुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों के गांव तिम्बरपुर को प्रशासन ने खुले में शौच करने से मुक्त घोषित किया गया है। जिले के 82 अन्य गांव को शीघ्र ही खुले में शौच करने से मुक्त घोषित किया जाएगा। इन गांव में ग्राम प्रधान, निगरानी समिति एवं लोगों को जागरूक कर अभियान को सफल बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे है।
जिलाधिकारी के विजयेंद्र पाण्डियन ने तिम्बरपुर को खुले में शौच करने से मुक्त गांव घोषित कर दिया है। तिम्बरपुर गांव में 175 परिवार है। जिनमें से स्वच्छ भारत मिषन (ग्रामीण) योजनांतर्गत मात्र 65 परिवारों को शौचालय का लाभ दिया गया है। शेष गांव के प्रधान एवं निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा मानसिकता बदलकर बनवाए गए है। अब गांव पूरी तरह से खुले में शौच करने से मुक्त है। इस मौके पर परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव, जिलाधिकारी के विजयेंद्र पाण्डियन, एसपी सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी डा. सरनजीत कौर ने ग्राम प्रधान ग्रामीणों व निगरानी समिति के प्रयासों की सराहना की। ग्राम प्रधान को मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने गांव में कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन, सभी पात्रों को पेंशन योजना लाभ एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिए जाने की घोषणाएं की। इसके अलावा गांव को एसएलडब्लूएम में चयनित कर 12 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की घोषणा की।
कासगंज(ब्यूरो)। जिला पंचायत राज अधिकारी डा. सरनजीत कौर ने बताया कि 82 गांव को अगले दो माह में खुले में शौच करने से मुक्त कर दिया जाएगा। जिसमें महमूदपुर पुख्ता, अल्लीपुर बरवारा, क्यामपुर बहेडिया, पचलाना, नोरथा, प्रहलादपुर, मुसावली, गौसपुर भूपालगढी, दौकेली, बरौली उर्फ बड़ागांव, पैसोई, मलिकपुर, कादरवाड़ी, घिनौना, हरनाथपुर उर्फ नगला मोती, कुढार, तकुआवर, लहरवरकुला, बदनपुर, भिदौनी, सलेमपुर बीबी, कुमरौआ, सिरावली, नगला बरेठी, जारई, सरसईवन, विरहरा, मजराजात कासगंज, अहरौली, वजीरपुर, चांडी, मण्डनपुर आदि गांव में वर्तमान में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
कासगंज(ब्यूरो)। ग्राम प्रधान कमाल खां ने बताया कि सभी ग्रामीणों ने शौचालय बनवाने में सहयोग किया। जो लोग तैयार नहीं थे तो उन्हें समझाया तो वह भी आगे बढ़े। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें और ग्रामीणों को प्रेरित किया तो इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।