{"_id":"5929c7314f1c1b7e75535a62","slug":"ab-naharon-hee-nahin-kheton-tak-paanee-pahunchaenge-dharmapaal-sinh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहरों ही नहीं, खेतों तक पानी पहुंचाएंगे: धर्मपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहरों ही नहीं, खेतों तक पानी पहुंचाएंगे: धर्मपाल सिंह
अमर उजाला
Updated Sun, 28 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिंचाई एवं सिंचाई यांत्रिक विभाग धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह किसानों की सरकार है। अब नहरों में ही नहीं, खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा तभी समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि जब गांव, खेती और किसान का विकास होगा तभी प्रदेश और देश का विकास होगा।
सिंचाई मंत्री ने एनआर पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय लोधी महासभा के सम्मान समारोह कार्यक्रम में किसानों को आश्वासन दिया कि पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार जुटी हुई है। किसानों का एक लाख रुपये का कर्ज माफ किया है, किसानों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए अलग फीडर बनाने की व्यवस्था की जा रही है। खराब नलकूपों की जांच कराएंगे।
लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एटा के विधायक विपिन डेविड ने कहा कि भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं के कामों में जुटी है। उन्होंने सिंचाई मंत्री को लोधी समाज का गौरव बताया है। जलेसर के विधायक संजीव कुमार ने भी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। मंडल अध्यक्ष राधे भैया ने सिंचाई मंत्री के व्यक्तित्व की सराहना की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महासभा के अध्यक्ष मुनेश कुमार राजपूत, स्कूल प्रबंधक विवेक राजपूत ने सिंचाई मंत्री और विधायकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान हरिशंकर, कुल्दीप, नेत्रपाल सिंह मंत्री, डा. तेज सिंह, मोहनलाल एडवोकेट, महेंद्र सिंह इंस्पेक्टर, हरिशंकर, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।