फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aandhee, olaavrshti se kaee ilaakon mein tabaahee

आंधी, ओलावृष्टि से कई इलाकों में तबाही

Tue, 09 May 2017 11:43 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 09 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
aandhee, olaavrshti se kaee ilaakon mein tabaahee
कासगंज में ‌ग‌िरे ओले - फोटो : amar ujala
जिले में सोमवार की रात तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का कहर टूटा। इस दौरान आंधी से गिरे पोल में टकराने से कार सवार की मौत हो गई। जबकि भाई घायल है। वहीं छत से गिरकर एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। खंभे, तार, पेड़, दीवारें गिरने के साथ कई स्थानों पर छप्पर, टीन शेड उड़ गए। खंभे-तार टूटकर गिरने से कई क्षेत्रों में बत्ती भी गुल हो गई है।
विज्ञापन

बारिश आंधी का कहर सबसे अधिक सहावर, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा इलाके में दिखा। सिढ़पुरा कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर उत्तर निवासी सहदेव पुत्र चंद्रपाल भाई सुरेंद्र के साथ कार से आ रहे थे। गंजडुंडवारा के पास सड़क पर टूटकर गिरे विद्युत पोल से उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र घायल हो गया। वहीं सिढ़पुरा के चांदपुर में आंधी, बारिश के दौरान छत पर सो रही गुड्डो देवी पत्नी भानुप्रकाश नीचे उतरते समय छत से गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सहावर में रेलवे प्लेटफॉर्म की दीवार गिर गई। मोहल्ला अंसारी में टीन सेड तेज आंधी में उखड़कर दूसरे के छतों पर जा पहुंचे।
विज्ञापन


ओलों की बारिश से बर्बाद हुई फसलें
तूफानी बारिश और ओले गिरने से सहावर, सिढ़पुरा आदि क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जायद में बोई गई सब्जी की फसलें तो पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। शेखपुर नरई में ओलावृष्टि से दिग्विजय, किशन प्रसाद और तेज सिंह आदि सैकड़ों किसानों की टमाटर की फसल बर्बाद हो गई। वहीं नन्नूमल की लौकी, तुरईं, महेशचंद्र की मक्का, हाकिम सिंह की रमास, इंद्रपाल, कैलाशी आदि किसानों की मक्का आदि जायद की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आंधी, ओलावृष्टि से आम की फसलों को भी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed