फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aandhee-baarish se kaee gaanvon kee bijalee gul

आंधी-बारिश से कई गांवों की बिजली गुल

Sat, 20 May 2017 12:11 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 20 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
aandhee-baarish se kaee gaanvon kee bijalee gul
बार‌िश से हुआ जलभराव - फोटो : amar ujala
नगर में शुक्रवार सुबह आई बारिश और आंधी के दौरान ओलावृष्टि हुई। पेड़ टूट कर एचटी लाइनों पर गिरने से कई गांवों की बिजली गुल हो गई। आंधी में बिजली के पोल उखड़ने के अलावा मकान की दीवार गिरने हादसा होने से बच गया। इससे पूर्व गुरुवार रात दो बजे हुई बारिश से जहां लोगों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली, वहीं शुक्रवार सुबह आंधी और बारिश से आफत मचाई। पेड़ गिरने से शुक्रवार को रेेलवे रोड अवरुद्ध रहा। वहीं मोहल्ला कछपुरा निवासी सत्य प्रकाश के घर में खड़ा नीम का पेड़ गिरा तो उसके साथ दीवार भी गिर गई। नगर पंचायत द्वारा बनाई गई केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत निगम कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइनों को जोड़ कर कस्बे की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा है। विद्युत निगम अधिकारियों नेे कहा कई स्थानों पर एलटी और एचटी लाइनें टूटीं हैं। नए खंभे आने पर विद्युत आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन



पटियाली नगर में हुई बरसात में बरकाती मार्केट की सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश से भले ही गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन बारिश से हुए जलभराव से मुसीबतें अधिक बढ़ गई। पुलिया ऊंची होने से जल की निकासी न होने से दिक्कतें होती हैं। लोगों ने कहा कि पुलिया को सही से बनाया जाए, जिससे जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिले। मांग करने वालों में अजमेरी वारसी, हाफिज हसीन, ब्रजेश गुप्ता, इरफान, शोबी, मुन्ना वारसी, आजाद राइन नसरत, केशव आदि लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया की मामला जानकारी में आ गया है, जल्दी इस समस्या को दूर करने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed