फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aakarshak rath par savaar hokar nikale mahaaveer

आकर्षक रथ पर सवार होकर निकले महावीर

Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
aakarshak rath par savaar hokar nikale mahaaveer
महावीर जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महावीर जयंती पर नगर में भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

नदरई गेट जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यहां मुख्य रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा को विराजित किया गया। फूल मालाओं से आकर्षक रूप से रथ सजाया गया। खवासी सुमन चंद्र जैन, कुबेर अतुल जैन, सारथी कुलदीप जैन, इंद्र बने अनुपम, अर्जित, राहुल परख जैन रथ पर सवार थे। समाजसेवी राजवीर साहू ने भगवान महावीर की आरती उतारी। शोभायात्रा मेें गले में पीला दुपट्टा डाले समाज के लोग बैंडबाजों की भक्तिमय धुनों पर भगवान महावीर का गुणगान करते हुए नाचते गाते चल रहे थे। महिला श्रद्धालुओं ने नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा नदरई गेट से शुरू होकर नावल्टी रोड, लक्ष्मी गंज, गांधी मूर्ति होती हुई वापस मंदिर पर समाप्त हुई। जगह-जगह समाज के बंधुओं ने पुष्प वर्षा की। भगवान महावीर की आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा से पूर्व मंदिर पर भी अनुष्ठान किए गए। अनुष्ठान में भी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर विश्व कल्याण की कामना की। 
इस दौरान राजीव जैन, संभव जैन, सतीश चंद्र जैन, विजय जैन, हर्षित जैन, मोहित जैन, मयंक, राहुल, रीतेश जैन, प्रवीन जैन, अमिता जैन, विनीता जैन, सुमन जैन, सोनिका जैन, भावना जैन, साधना जैन, कामिनी जैन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बजरंग दल ने किया स्वागत
कासगंज (ब्यूरो)। बजरंग दल ने शिविर लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। विहिप नेता जगदीश प्रसाद विरथरे, विनय राज पन्नू, जुगेंद्र लोधी ने भगवान महावीर की आरती उतारी। इस दौरान नगर अध्यक्ष आकाश सिंघल, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, अंकित जैन, विशाल मिश्रा, सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed