{"_id":"64bfffe63b877ccd6201f16d","slug":"a-young-man-returning-after-cremating-a-newborn-died-in-an-accident-etah-news-c-163-1-sagr1017-2797-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नवजात का दाह संस्कार कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नवजात का दाह संस्कार कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Tue, 25 Jul 2023 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव गोलाकुंआ के पास रविवार की देर शाम हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान सोमवार की रात आगरा में मौत हो गई। युवक की पत्नी ने एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। जिसकी कुछ समय बाद ही मौत होने पर गांव में दाह संस्कार करके लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। जबकि अन्य हादसों में दो युवक घायल हुए हैं, इनको आगरा रेफर किया गया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला नानकार निवासी मुनेश कुमार (22) की मौत हुई है। चाचा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भतीजे की पत्नी सुशीला ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन किसी कारण बच्ची की मौत हो गई। नवजात के शव को गांव में ले जाने के बाद अंतिम संस्कार (दफन) किया गया। यहां से मुनेश शाम को बाइक से पत्नी के पास अस्पताल लौट रहा। तभी गोलाकुंआ के पास अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई थीं।
उसको मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां से आगरा रेफर किया गया गया। बताया कि आगरा में एक निजी अस्पताल में सोमवार की रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को एटा लाने के बाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
थाना मलावन क्षेत्र में आसपुर स्थित फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रक की टक्कर बाइक सवार टिंकू निवासी गांव जोरबारपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद घायल हो गया। इसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि गांव आसपुर में ही बाइक मिस्त्री विमल किशोर को दुकान पर कार्य करते समय बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल दिया। चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया है।