{"_id":"6781f77a2d9c4da480099bd4","slug":"a-warehouse-for-synthetic-milk-goods-was-built-in-the-street-etah-news-c-163-1-sagr1019-128094-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गली में बना रखा था सिंथेटिक दूध के माल का गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गली में बना रखा था सिंथेटिक दूध के माल का गोदाम
Sat, 11 Jan 2025 01:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:14 PM IST
विज्ञापन
नारायण नगर स्थित गोदाम से नमूना लेती खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम।
- फोटो : नारायण नगर स्थित गोदाम से नमूना लेती खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम।
एटा। शहर की सकरी गली सिंथेटिक दूध के माल का गोदाम चलाया जा रहा था। बुधवार रात सूचना पर माल ले जाते एक टेंपो का पीछा करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की गोदाम तक पहुंची। 5.55 क्विंटल घी-तेल, 1.71 क्विंटल मिल्क पाउडर, 1.50 क्विंटल ड्राई ग्लूकोज सहित मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात कार्यालय से निकले। रास्ते में एक ऑटो में मिल्क पाउडर रखा नजर आया। इस पर ऑटो का पीछा किया। पीछा करते हुए नारायण नगर की गली में एक गोदाम के बाहर पहुंचे। यहां पुलिस की मदद से छापामार कार्रवाई की। इस गोदाम से 5.55 क्विंटल घी-तेल, 1.71 क्विंटल मिल्क पाउडर, 2.73 क्विंटल व्ये पाउडर (एक तरह का प्रोटीन पाउडर), 1.50 क्विंटल ड्राई ग्लूकोज और एक अमिश्रिक की 25 बोतल बरामद हुईं।
छापामार कार्रवाई के दौरान गोदाम का संचालक भाग गया। मिले सभी 6 पदार्थ के नमूने लिए गए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। माल कहां से आता था, किस-किस को दिया जाता था आदि बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह, दिनेश भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोग बोले- बनाया जाता था दूध
गोदाम पर कार्रवाई के दौरान पास-पड़ोस के लोगों का कहना था कि यहां सिंथेटिक दूध बनाया भी जाता था। मिल्क पाउडर सहित ग्लूकोज आदि दूध बनाने में ही प्रयोग किए जाते हैं।