फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A teenage girl suffering from TB attempted suicide

Etah News: टीबी रोग से परेशान किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
A teenage girl suffering from TB attempted suicide
एटा। मेडिकल कॉलेज में बुधवार की शाम आत्महत्या का प्रयास करने वाली किशोरी को भर्ती कराया गया। किशोरी टीबी की बीमारी से परेशान थी और स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलने के चलते तनाव में रह रही थी। इसके चलते चिकित्सकों की ओर से दी गई दवाई का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया। वहीं गृह कलह के चलते एक महिला ने बुधवार की देर रात घर पर ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, पति ने भर्ती कराया।
विज्ञापन


बुधवार की शाम मेडिकल कॉलेज में कासगंज जिले के सहावर थानांतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी ने घर पर ही टीबी के इलाज के लिए दी गई दवाई का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया। ओवरडोज शरीर में पहुंची तो तबीयत बिगड़ गई। तब भाई व अन्य परिजन यहां लेकर आए। भाई ने बताया कि टीबी की बीमारी का जांच में पता चलने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया था। इसके बाद तनाव में रहने लगी थी। परेशान रहने की वजह से काफी मात्रा में दवा का सेवन कर लिया।
विज्ञापन




वहीं थाना मिरहची क्षेत्र के गांव दतेई निवासी अमित चौहान की पत्नी रीतू चौहान को बुधवार की रात करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पति व अन्य परिजन ने चिकित्सकों को बताया कि गृह कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कया है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed