{"_id":"68a75a5c25b42998890f2307","slug":"a-student-returning-after-getting-his-photo-taken-for-scholarship-died-in-an-accident-etah-news-c-163-1-eta1001-137901-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छात्रवृत्ति के लिए फोटो खिंचवाकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छात्रवृत्ति के लिए फोटो खिंचवाकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत
Thu, 21 Aug 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
मृतक रजनीश का फाइल फोटो
एटा। छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने के लिए फोटो खिंचवाकर लौट रहे छात्र की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना थाना पिलुआ क्षेत्र में गांव नगला बूला के पास बुधवार की देर शाम हुई। मृतक छात्र इसी थाना क्षेत्र के गांव दरिगपुर का रहने वाला था।
गांव दरिगपुर निवासी जितेश कुमार ने बताया कि तहेरा भाई रजनीश (18) कक्षा 10 का छात्र था। इस समय विद्यालय में छात्रवृत्ति के फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसके कारण बुधवार की देर शाम रजनीश गांव कंचनगढ़ी से फोटो बनवाकर घर लौट रहा था। रास्ते में नगला बूला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार रजनीश घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना के बाद घायल को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मेडिकल कॉलेज आ गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। जितेश ने बताया कि रजनीश 3 भाइयों में सबसे छोटा था और पढ़ाई में काफी तेज था। मौत के बाद घर में चीख-पुकार मची हुई है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।