फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A month from bad government tubewells

एक माह से खराब सरकारी नलकूप

Sun, 31 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 31 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
A month from bad government tubewells
बल्लूपुर मौजे में बना सरकारी नलकूप संख्या 58 एक माह से खराब है। जिसके चलते किसानों को खासी दिक्कत हो रही है। किसान गेहूं की फसल के लिए सरकारी नलकूप से पानी न मिलने से सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नलकूप ठीक कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

बल्लूपुर मौजे में नलकूप खराब होने की शिकायत कई बार ग्रामीण कर चुके हैं। गेहूं की फसल के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन नलकूप के खराब होने से यह काम नहीं हो पा रहा है। निजी नलकूप काफी दूर हैं। जहां से पानी खेतों तक लाने में काफी दिक्कत होती है, तो इससे सिंचाई भी महंगी होती है, जिससे फसलों की लागत बढ़ जाती है। किसान जैलुन आब्दीन का कहना है कि गेहूं की फसल में पर्याप्त पानी नहीं लगने से फसल को नुकसान हो रहा है। किसान मोहम्मद जमा खान, मुहम्मद सलीम, मुहम्मद शाहरुख, मुहम्मद समीर, लल्ला, मन्दरुआ, सतेंद्र आदि ने डीएम से नलकूप ठीक कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed