फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A fire started by a candle injured a woman and three children.

Etah News: मोमबत्ती से लगी आग, महिला और तीन बच्चे झुलसे

Tue, 13 Jan 2026 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 Jan 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
A fire started by a candle injured a woman and three children.
अलीगंज सीएचसी में भर्ती आग से झुलसी महिला और बच्चे। संवाद
अलीगंज। मोहल्ला टपकन टोला में सोमवार रात मोमबत्ती से कमरे में आग लग गई। यहां सो रही महिला और तीन बच्चे आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। महिला और दो बच्चों को सीएचसी से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला टपकन में वसीम का परिवार रहता है। वसीम की पत्नी मुन्नी और बच्चे शफीक एवं नसीम सोमवार रात कमरे में सो रहे थे। इसी कमरे में मुन्नी के भाई का पुत्र अल्तमस भी सो रहा था। बिजली नहीं होने पर कमरे में मोमबत्ती जला ली थी। रात में सोते समय मोमबत्ती को जलता छोड़ दिया। सभी के सोने के बाद रात के वक्त मोमबत्ती से कंबल और अन्य कपड़ों तथा सामान में आग फैल गई।
विज्ञापन

धुआं होने पर मुन्नी नींद से जागी तो कमरे में आग का विकराल रूप देख सन्न रह गई। उसका शोर सुन पहुंचे पड़ोसियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाकर मुन्नी और तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से मुन्नी और उसके दोनों बेटों को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। अल्तमस की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए चंदा कर भेजा गया आगरा
मोहल्ले के सादिक ने बताया वसीम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इलाज के लिए रुपये नहीं होने पर मोहल्ले के लोगों ने आपस में रुपये एकत्रित कर आगरा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed