फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A fee of 30 will have to be paid for door-to-door garbage collection.

Etah News: घर-घर कूड़ा उठाने के लिए देने होंगे 30 रुपये

Tue, 18 Aug 2026 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A fee of 30 will have to be paid for door-to-door garbage collection.

विज्ञापन
अलीगंज। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने की। बैठक में नगर के विकास कार्यों के साथ वार्डों में व्याप्त जनसमस्याओं पर सभासदों ने प्रमुखता से आवाज उठाई।
जल निकासी, नाली, सड़क, प्रकाश और सफाई व्यवस्था में सुधार कराने के प्रस्ताव रखे गए। वहीं घर-घर कूड़ा उठाने के लिए 30 रुपये शुल्क देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सभी 25 सभासदों से उनके वार्डों में आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। सभासदों ने वार्ड की जरूरत के अनुसार नाली निर्माण, जल निकासी, सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में खराब सड़कों और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। संबंधित अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर संबंधित विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। बोर्ड की मंजूरी और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य कराए जाने की बात कही गई।
बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण पर भी विस्तार से चर्चा हुई। गीला, सूखा और मेडिकल कचरा समेत अलग-अलग प्रकार के कूड़े को निर्धारित चार डिब्बों में अलग-अलग डालने की व्यवस्था पर जोर दिया गया। इसके लिए नगरवासियों को जागरूक करने की जरूरत बताई गई, जिससे कूड़े का उचित निस्तारण हो सके।

बैठक में कार्यकारी अधिकारी कृष्णकांत सरल, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, लिपिक सुदेश समेत सभी सभासद मौजूद रहे। घर-घर कूड़ा उठाने पर शुल्क का प्रस्तावः बैठक में घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था के तहत 30 रुपये शुल्क लेने का प्रस्ताव रखा गया। वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से भी 30 रुपये शुल्क वसूलने संबंधी प्रस्ताव रखा गया। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed