फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A boy's fingers were injured after being caught in Chinese thread.

Etah News: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बालक की उंगुलियां हुई घायल

Thu, 15 Jan 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 15 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A boy's fingers were injured after being caught in Chinese thread.
शहर के नई बस्ती मोहल्ले में एक पतंग की दुकान पर मांझे की जांच करते कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल
एटा। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बालक के हाथ की उंगलियां बुरी तरह से कट गईं। गंभीर हालत में परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए। यहां उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला द्वारकापुरी निवासी दीपक ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर के लगभग 1 बजे 6 वर्षीय बेटा दिव्यांश छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उसके हाथ की उंगली और अंगूठा बुरी तरह से कट गया। खून निकलता देखकर बेटे चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और घायल दिव्यांश को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा शहर में सभी पतंग की दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। जिस दुकान पर चाइनीज मांझा पाया जाएगा। उस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि इस मांझे को रखना गलत है। इसकी चपेट में आने से लोगों की मौत तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed