{"_id":"4-59731","slug":"Etah-59731-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने बारात के पंडाल में लगाई आग, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने बारात के पंडाल में लगाई आग, भगदड़
Etah
Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। गांव भदुइया मठ में बुधवार की देर शाम गांव के ही कुछ दबंगों ने बारात के पंडाल में आग लगा दी। बारातियों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपी भाग गए। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
गांव भदुइया मठ निवासी जुगेंद्र पाल के बड़े भाई राजेंद्र सिंह की पुत्री उर्मिला की शादी सिढ़पुरा क्षेत्र से तय हुई थी। बुधवार की शाम आठ बजे के लगभग बारात गांव पहुंची थी। बड़े पंडाल में सभी बारात की तैयारियाें में मशगूल थे। बताते हैं कि तभी गांव के महेश, जौनी और आशीष अपने साथियों के साथ मौके पर जा पहुंचे और जुगेंद्र से बोले, तू हमारी बराबरी का पंडाल लगवाएगा? बात बढ़ी, तो गाली-गलौज, हाथापाई होने लगी। तभी आरोपियों ने पंडाल में आग लगा दी। आग लगते ही बारातियों में भगदड़ मच गई। सभी जान बचाकर इधर-उधर भागे।
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन टेंट का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। घटना की रिपोर्ट जुगेंद्र ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। बाद में दूसरी जगह पर शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।