Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एक चिकित्सक के सहारे 1250 कैदी

एक चिकित्सक के सहारे 1250 कैदी

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में क्षमता से दो गुने कैदी निरुद्ध हैं। इस गर्मी के मौसम में कैदियों की हालत बिगड़ने का मामला प्रकाश में आ रहा है। इतना ही नहीं साढ़े 12 सौ कैदियों के स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा एक ही चिकित्सक के ऊपर है। जेल में कैदियों के लिए लगाई गई एक्सरे मशीन भी आपरेटर के अभाव में धूल फांक रही है। मंगलवार को तबियत बिगड़ने पर तीन कैदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदी रखने की क्षमता लगभग छह सौ है। लेकिन इसके दोगुने से भी अधिक कैदी जिला जेल में निरुद्ध हैं। ऐसे में भयानक गर्मी और तपिश के चलते कैदियों की हालत लगातार खराब हो रही है। लेकिन इनको देखने के लिए जेल में मात्र एक ही चिकित्सक है। इतना ही नहीं जिला कारागार में शासन स्तर से मोटी रकम वहन करके एक्सरे मशीन लगाई गई है। जो आपरेटर के अभाव में आज कल धूल फांक रही है। वहीं, अगर जिला कारागार में बीते 15 दिनो में कैदियों की हालत खराब होने की बात की जाए तो दो कैदियों की मौत होने के साथ ही आधा दर्जन कैदियों की हालत खराब होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए कैदियों में मुकद्दर निवासी अवागढ़, दिलीप निवासी ढोलना कासगंज एवं हेतसिंह निवासी अलीगंज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed