{"_id":"4-53745","slug":"Etah-53745-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में हर्ष फायरिंग से युवक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में हर्ष फायरिंग से युवक घायल
Etah
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रोडवेज बस स्टैंड के समीप एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में युवक के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल युवक को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को जैथरा क्षेत्र के बहोरनपुरा निवासी विजेंद्र के रिश्तेदार की पुत्री की शादी थी। देर रात तक चले वैवाहिक आयोजन के बाद बुधवार की सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग में मौके पर मौजूद विजेंद्र के पुत्र भूरे के पैर में गोली लग गई। युवक के गोली लगने से अफरातफरी मच गई। लहूलुहान भूरे को देखकर लोगों के होश उड़ गए। परिवारीजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।