फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बोलेरो-ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, मजदूर की मौत

बोलेरो-ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, मजदूर की मौत

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। थाना क्षेत्र में पशु पैंठ के निकट शनिवार की सुबह बोलेरो व ट्रैक्टर में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं घटना इतनी जबरदस्त थी कि जहां बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रैक्टर के दो भाग हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कसबा की पशु पैंठ के निकट सुबह लगभग छह बजे अचानक तेज आवाज हुई। यह सुन टहल रहे लोग सहम गए और मौके पर दौड़े। वहां देखा तो ट्रैक्टर व बोलेरो आपस में भिड़े हुए थे। ट्रैक्टर भी दो भागों में विभाजित हो गया था। बताते हैं कि ट्रैक्टर मालिक नेत्रपाल निवासी दलेलपुर थाना मलावन के ट्रैक्टर लेकर एक व्यक्ति शनिवार की सुबह तवालपुर स्थित एक भट्ठे से ईंटें भरकर एटा की ओर जा रहा था, जबकि सामने से आनंद प्रकाश निवासी गांव धुमरी थाना जैथरा (जिसकी एटा मंडी समिति में आढ़त की दुकान है) अपनी नई बोलेरो गाड़ी लेकर कासगंज जा रहा था। इसमें दो और लोग सवार थे। जैसे ही यह पशु पैंठ के निकट धर्मकांटे के पास पहुंचे, तभी दोनों वाहन आमने-सामने से भिड़ गए। इससे ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर राजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी नसरतपुर थाना कोतवाली कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बोलेरो सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही थाना मारहरा व मिरहची की पुलिस के अलावा सीओ सदर एसके मलिक मौके पर पहुंचे। अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed